CG: मातम में बदली सैर...पेड़ से जा भिड़ी स्कार्पियो, वाहन में चीखते रहे लोग; तीन की थमीं सांसें और 10 घायल

जगदलपुर केमारडूम थाना क्षेत्र के मेन रोड पर बीती रात तेज रफ्तार स्कार्पियो वाहन के पेड़ से टकराने से सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन में सवार कई युवक दूर जा गिरे। घायलों को पहले लोहंडीगुड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेकाज रेफर किया गया। मारडूम थाना प्रभारी के अनुसार, गरियाबंद जिले के 13 युवक स्कार्पियो में सवार होकर बस्तर घूमने आए थे। सभी पहले विशाखापट्टनम गए, वहां से जगन्नाथपुरी होते हुए दो फरवरी की शाम दंतेवाड़ा पहुंचे। तीन फरवरी को मां दंतेश्वरी के दर्शन करने के बाद वे बारसूर घूमने गए थे। देर रात लौटते समय मारडूम की ओर जाते हुए चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और स्कार्पियो मेन रोड किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में रूपेंद्र नेताम, खिलेश्वर नेताम और रामरतन ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य कुछ युवक वाहन में फंस गए थे, जबकि कुछ बाहर जा गिरे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर रात सभी घायलों को लोहंडीगुड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें मेकाज रेफर किया गया। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

#CityStates #Jagdalpur #JagdalpurRoadAccident #ThreeKilledInJagdalpur #ChhattisgarhRoadAccident #ChhattisgarhHindiNews #MardoomPoliceStationRoadAccident #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 04, 2026, 11:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




CG: मातम में बदली सैर...पेड़ से जा भिड़ी स्कार्पियो, वाहन में चीखते रहे लोग; तीन की थमीं सांसें और 10 घायल #CityStates #Jagdalpur #JagdalpurRoadAccident #ThreeKilledInJagdalpur #ChhattisgarhRoadAccident #ChhattisgarhHindiNews #MardoomPoliceStationRoadAccident #VaranasiLiveNews