Rohtak News: कांग्रेस जिला अध्यक्ष को जलघर में मरे मिले तीन कुत्ते
रोहतक। कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुलदीप केडी और उनके साथियों ने झज्जर रोड स्थित जलघर का निरीक्षण किया। क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या, जलघर की बदहाल स्थिति व स्थानीय लोगों की तरफ से लगातार की जा रही शिकायतों की जानकारी मिलने पर वह पहुंचे थे।उन्होंने बताय कि कई बार एसडीओ और जेई को फोन किया लेकिन किसी ने भी नहीं उठाया। जलघर में गंदगी व गाद जमा है। जलघर से तीन मरे हुए कुत्ते निकाले गए। जलघर के तीन फिल्टरों में से दो व मोटर भी खराब मिली। केडी ने कहा कि जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है लेकिन इस मामले में लापरवाही बरती गई है। वार्ड-22 के सामाजिक कार्यकर्ता रोहित राठी ने कहा कि उन्होंने अमित बुधवार के साथ इस समस्या की शिकायत समाधान शिविर में भी दर्ज कराई थी पर सुनवाई नहीं हुई। पानी पीने लायक नहीं है।
#ThreeDogsFoundDeadAtCongressDistrictPresident'sWaterTank #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 28, 2026, 20:14 IST
Rohtak News: कांग्रेस जिला अध्यक्ष को जलघर में मरे मिले तीन कुत्ते #ThreeDogsFoundDeadAtCongressDistrictPresident'sWaterTank #VaranasiLiveNews
