Panipat News: महा मस्तिष्काभिषेक संग तीन दिवसीय धार्मिक समारोह पूर्ण

पानीपत। जैन मोहल्ला स्थित बड़ा दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का रविवार को समापन हो गया है। तीसरे दिन सुबह से ही शुरू हुए धार्मिक कार्यक्रम में जैन समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर आहुति दी और पुण्य लाभ कमाया। मंदिर में सुबह छह बजे भगवान पार्श्वनाथ की पूजा व मंत्रोच्चारण के साथ शुभारंभ हुआ। इसके बाद सुबह आठ बजे मुख्य आकर्षण महा मस्तिष्काभिषेक का आयोजन किया गया। मंदिर में विराजमान प्राचीन श्री 1008 नेमिनाथ भगवान की दिव्य प्रतिमा का महाभिषेक करने का सौभाग्य विनोद जैन को मिला। श्रद्धालुओं ने प्राचीन खड्गासन नेमिनाथ भगवान, गोम्टेश बाहुबलि भगवान व मुनि सुव्रत भगवान का भी पूर्ण विधि-विधान और भक्ति भाव से महाभिषेक किया। इस दौरान जैन समाज के श्रद्धालुओं ने 24 तीर्थंकर भगवान के चरणों में 24 महा अर्घ्य एवं चांदी के छत्र अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान ममता जैन ने भगवान की प्रतिमा पर चांदी के पुष्पों से पुष्पावृष्टि की।

#Three-dayReligiousCeremony #IncludingTheGrandHead-Anointing(MahaMastakabhisheka) #Concludes. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 13, 2026, 03:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: महा मस्तिष्काभिषेक संग तीन दिवसीय धार्मिक समारोह पूर्ण #Three-dayReligiousCeremony #IncludingTheGrandHead-Anointing(MahaMastakabhisheka) #Concludes. #VaranasiLiveNews