Aligarh News: धरना-प्रदर्शन कर ई-आफिस के विरोध में की दिनभर नारेबाजी
निबंधन कार्य को निजी हाथों में सौंपकर ई-आफिस खोले जाने के विरोध में अधिवक्ताओं की हड़ताल पांच दिन से जारी है। बुधवार को भी तहसील के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन कर अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार के इस निर्णय के विरोध में दिन भर नारेबाजी की।अधिवक्ताओं की इस हड़ताल से पांच दिन से निबंधन कार्यालय में एक भी बैनामा नहीं हुआ है। तहसील में न्यायिक कार्य भी ठप है। दूर-दराज से आ रहे वादकारियों को तहसील के न्यायालयों में बिना सुनवाई के लौटना पड़ रहा है।बार एसोसिएशन, युवा राजस्व बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने साफ कहा कि जब तक सरकार ई आफिस खोलने का फैसला वापस नहीं लेती, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। यह व्यवस्था अधिवक्ताओं और जनता दोनों के खिलाफ है। इस दौरान अरुण कुमार सिंह, विनेश कुमार सिंह, जयप्रकाश बघेल, प्रवीण कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, चित्रवीर सिंह, सतीश शर्मा अनिल शर्मा, जितेंद्र सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।स्टांप विक्रेता, टाइपिस्ट भी आज से हड़ताल परनिबंधन कार्यालय में ई-आफिस के विरोध में तीन दिन से चल रही हड़ताल के समर्थन में स्टांप विक्रेता और टाइपिस्ट भी बृहस्पतिवार से शामिल होंगे। दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष गिर प्रसाद शर्मा एडवोकेट ने बताया कि संयुक्त बैठक में अधिवक्ताओं की हड़ताल का समर्थन करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में देवेंद्र सिंह, तेज प्रकाश वशिष्ठ, कृष्ण कुमार, वीरेंद्र कुमार वशिष्ठ, महेश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
#AligarhNewsadvocateStrike #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 11, 2026, 02:51 IST
Aligarh News: धरना-प्रदर्शन कर ई-आफिस के विरोध में की दिनभर नारेबाजी #AligarhNewsadvocateStrike #VaranasiLiveNews
