Maharajganj News: सड़क नहीं तो वोट नहीं, मकानों और खंभों पर लगाए गए पोस्टर

सोनौली। आदर्श नगर पंचायत सोनौली के वार्ड-एक अंबेडकर नगर में आठ वर्षों से बदहाल सड़क को लेकर लोगों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। वार्डवासियों ने मकानों की दीवारों और बिजली के खंभों पर सड़क नहीं तो वोट नहीं के पोस्टर लगाकर विरोध जताया है। चेतावनी दी है कि सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो आगामी चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे।शनिवार की दोपहर वार्ड निवासी शेषनाथ गिरी, नरेश कुमार, पवन कुमार, रामचंदर, दुर्गेश, दुर्गावती, कलावती और प्रमोद ने बताया कि करीब आठ वर्षों से सड़क बदहाल है। पुरानी सड़क की गिट्टियां पूरी तरह उखड़ चुकी हैं। जगह-जगह गड्ढे होने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्कूल जाने के दौरान बच्चे गिरकर चोटिल हो जाते हैं, जबकि रात में दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन आज तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। लगातार अनदेखी से नाराज लोगों ने अब विरोध का नया तरीका अपनाया है। वार्ड में मकानों और बिजली के खंभों पर मतदान बहिष्कार के पोस्टर लगाकर जनप्रतिनिधियों का ध्यान समस्या की ओर खींचने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना है कि चुनाव के समय विकास के वादे किए जाते हैं लेकिन वर्षों से उन्हें एक अदद सड़क के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। अब केवल आश्वासन नहीं, सड़क का निर्माण चाहिए। इस संबंध में ईओ सोनौली संदीप सरोज ने बताया कि वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर में वार्ड निवासियों द्वारा पोस्टर लगाए जाने की जानकारी मिली है। एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जाएगा।

#TheyHaveWarnedThatIfTheRoadIsNotConstructed #TheyWillBoycottTheUpcomingElections. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 18, 2026, 02:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Maharajganj News: सड़क नहीं तो वोट नहीं, मकानों और खंभों पर लगाए गए पोस्टर #TheyHaveWarnedThatIfTheRoadIsNotConstructed #TheyWillBoycottTheUpcomingElections. #VaranasiLiveNews