Chamba News: साहो में बस स्टैंड की दरकार, लोग परेशान

चालक बसें सड़क किनारे खड़ा करने को मजबूर संवाद न्यूज एजेंसीसाहो (चंबा)। साहो में बस स्टैंड का अभाव क्षेत्र के लोगों के लिए लंबे समय से बड़ी समस्या बना हुआ है। स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि कई वर्षों से यहां बस स्टैंड बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो पाई है। साहो में प्रतिदिन दर्जनों बसें विभिन्न रूटों से पहुंचती हैं, लेकिन बसों को खड़ा करने के लिए निर्धारित स्थान न होने के कारण चालकों को मजबूरन बसें सड़क किनारे ही रोकनी पड़ती हैं। यदि बस कुछ मिनट से अधिक देर तक रुक जाए तो सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों बबलू कुमार, संजीव कुमार, अशोक कुमार, मनजीत सिंह, कर्म सिंह, अमर सिंह आदि ने बताया कि साहो में अस्पताल, विभिन्न कार्यालयों और बड़ा बाजार होने के कारण आसपास की सैकड़ों पंचायतों के लोग रोजमर्रा के कामों को लेकर यहां पहुंचते हैं। यदि साहो में बस स्टैंड का निर्माण किया जाए तो न केवल यातायात व्यवस्था सुचारु होगी, बल्कि बाजार क्षेत्र में लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र की इस लंबे समय से लंबित मांग को प्राथमिकता देते हुए जल्द बस स्टैंड का निर्माण किया जाए।

#ThereIsANeedForABusStandInSaho #PeopleAreWorried. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 13, 2026, 17:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: साहो में बस स्टैंड की दरकार, लोग परेशान #ThereIsANeedForABusStandInSaho #PeopleAreWorried. #VaranasiLiveNews