Aligarh News: आवारा पति को चौराहे पर बच्चों के साथ जमकर धुना

पति के सात दिन तक घर नहीं आने और आवारागर्दी से क्षुब्ध पत्नी ने पति को सोमवार की रात गंगीरी चौराहे जमकर धुन दिया। बच्चों ने भी ने इस काम में अपनी मां का साथ दिया। हुआ यूं कि क्षेत्र के एक गांव का युवक गंगीरी चौराहे से दिल्ली के बीच कार चलाता है। महिला ने बताया कि उसका पति सात दिन से घर नहीं आ रहा था। सोमवार की रात करीब 10:00 बजे उसे पता चला कि उसका पति गंगीरी चौराहे पर मौजूद है, तो वह अपने दो बच्चों के साथ वहां आ गई और पति को पकड़ कर बच्चों के साथ पीटना शुरू कर दिया। युवक की धुनाई होते देख लोग एकत्र हो गए, चेकिंग कर रही पुलिस भी पहुंच गई, तब मामला शांत हुआ। महिला का आरोप था कि वह आवारागर्दी करता जो भी कमाता है उसे इधर-उधर खर्च कर देता है। बच्चों के लिए खाने-पीने के लिए घर में कुछ नहीं है। आरोप है कि करीब चार महीने पहले गांव मखदूम नगर स्थित एक होटल में पति को एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था, तब भी उसकी धुनाई की गई थी लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। थाना पुलिस ने बताया कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

#AligarhNews #AlongBeaten #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 18, 2026, 06:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh News: आवारा पति को चौराहे पर बच्चों के साथ जमकर धुना #AligarhNews #AlongBeaten #VaranasiLiveNews