UP News: पीलीभीत में 'करोड़पति' चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और उसकी पत्नी पर रिपोर्ट दर्ज, संपत्ति की होगी जांच

पीलीभीत के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय के विभिन्न मदों से 98 ट्रांजेक्शन के जरिए 1.01 करोड़ रुपये की धनराशि का निजी खातों में लेनदेन करने के मामले में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी इल्हाम शम्सी और उसकी पत्नी के खिलाफ सरकारी धन के गबन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह के आदेश पर डीआईओएस ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। डीआईओएस कार्यालय में वर्ष 2015 से संबद्ध चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी इल्हाम शम्सी द्वारा विभागीय धनराशि अपने और पत्नी अर्शी खातून के खाते में ट्रांसफर किए जाने का मामला चार दिन पूर्व सामने आया था। डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने डीआईओएस से रिपोर्ट तलब की। इसके बाद शुक्रवार को इल्हाम शम्सी को निलंबित कर दिया गया था। एफआईआर में कहा गया है कि जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज बीसलपुर में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी इल्हाम शम्सी व उसकी पत्नी अर्शी खातून के बैंक ऑफ बड़ौदा खाते में 21 एनईएफटी के जरिए तीन दिसंबर 2025 को 24.27 लाख रुपये भेजे गए। बैंक रिकॉर्ड खंगालने पर जून 2024 से अब तक कुल एक करोड़ एक लाख रुपये का लेनदेन पाए जाने की बात सामने आई। कोषागार रिपोर्ट में भी डीआईओएस कार्यालय से संबंधित एनईएफटी की पुष्टि हुई है। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि इल्हाम शम्सी, अर्शी खातून को नामजद किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

#CityStates #Pilibhit #UttarPradesh #Scam #Crorepati #Police #Peon #Fir #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 01:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP News: पीलीभीत में 'करोड़पति' चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और उसकी पत्नी पर रिपोर्ट दर्ज, संपत्ति की होगी जांच #CityStates #Pilibhit #UttarPradesh #Scam #Crorepati #Police #Peon #Fir #VaranasiLiveNews