Uttarkashi News: ढुइंक शिविर में गूंजी लो-वोल्टेज की समस्या

ग्रामीणों ने की ऊर्जा निगम के जेई को हटाने की मांगनौगांव (उत्तरकाशी)। जन-जन की सरकार, जन जन के द्वार अभियान के तहत प्रशासन की ओर से न्याय पंचायत ढुइंक में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने गांव में लो-वोल्टेज की शिकायत की। कहा कि लो-वोल्टेज के कारण ग्रामीणों के मोबाइल फोन तक चार्ज नहीं हो पा रहे। नाराज जनप्रतिनिधियों ने ऊर्जा निगम के अवर अभियंता के स्थानांतरण की मांग रखी और इसकी लिखित रूप से शिकायत दर्ज कराई।सोमवार को ढुइंक में जन जन की सरकार शिविर के दौरान उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश कुमार तिवारी ने जनसमस्याएं सुनीं। शिविर के दौरान 19 शिकायतें दर्ज हुई जिनमें से अधिकांश का मौके पर निस्तारण हुआ। ग्रामीणों ने नौगांव पीएमजीएसवाई की ओर से बनाई जा रही काण्डी डियाड़ी मोटर मार्ग पर सचिन चौहान की ओर से प्रतिकर न दिए जाने की शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि लंबा समय बीत चुका है लेकिन अभी तक प्रतिकर भुगतान नहीं हुआ। एसडीएम ने इस मामले में संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों ने स्टाल लगा कर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम समन्वयक श्याम डोभाल ने सरकार की ओर से संचालित जनता के द्वार कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की। शिविर के दौरान राजस्व विभाग की ओर से पांच स्थायी और जाति प्रमाणपत्र, ग्राम्य विकास की ओर से पांच बीपीएल प्रमाणपत्र, श्रमिक विभाग की बीस पंजीकरण विद्युत विभाग की ओर से दो विद्युत कनेक्शन आवेदन व तीन उपभोक्ताओं के बिल जमा करवाए गए। शिविर में कार्यक्रम समन्वयक श्याम डोभाल, तहसीलदार रेनु सैनी, नोडल हिमांशु उप्रेती, बीडीओ प्रकाश पंवार, प्रभारी खंड शिक्षाधिकारी नरेश रावत, प्रधान ढुइंक त्रेपन रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य शीतल गौड़, विजय राणा, सुल्तान पंवार आदि उपस्थित रहे।

#TheProblemOfLowVoltageEchoedThroughTheDhuinkCamp. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 17:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarkashi News: ढुइंक शिविर में गूंजी लो-वोल्टेज की समस्या #TheProblemOfLowVoltageEchoedThroughTheDhuinkCamp. #VaranasiLiveNews