Shahjahanpur News: नामजद 11 आरोपियों में एक को भी गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस

एसपी ग्रामीण ने किया था मौके का निरीक्षण, दिए थे गिरफ्तारी के निर्देशसंवाद न्यूज एजेंसीपुवायां। गांव खिरिया पाठक में मारपीट, पथराव और फायरिंग के मामले में 11 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी बड़ागांव चौकी पुलिस अब तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। शनिवार को एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी लेकर पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।गांव खिरिया पाठक निवासी ममनून खां शुक्रवार को नमाज के बाद मस्जिद से बाहर निकले थे। तभी पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ लोगों ने उनको घेरकर मारपीट की थी। मां ताजीम बेगम और चाची फूलबी बचाने आईं थी। फायरिंग में ममनून खां और ताजीम बेगम गाेली लगने व फूलबी पथराव में गंभीर घायल हो गईं थीं। सीएचसी लाए जाने के बाद तीनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। ममनून खां के पिता मोमीन खां की ओर से गांव के रबील हसन, अमन अली, अजमेरुल हसन, समीर हसन, रोजे अली, आसिफ, शहीद हसन, आमिर हसन, शमशुल हसन उर्फ छुट्टके, इसरत अली, शब्बीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एसपी ग्रामीण ने शनिवार को मौका मुआयना कर लोगों से घटना की जानकारी लेकर पुलिस को गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। घटना के बाद पुलिस दो लोगों को थाने लाई थी। जिनसे पूछताछ की गई। घटना के तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस अब तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पीड़ितों का कहना है कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने का प्रयास ही नहीं कर रही है। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कहा है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।

#ThePoliceHaveNotBeenAbleToArrestASingleOneOfThe11NamedAccused. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 08, 2026, 16:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shahjahanpur News: नामजद 11 आरोपियों में एक को भी गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस #ThePoliceHaveNotBeenAbleToArrestASingleOneOfThe11NamedAccused. #VaranasiLiveNews