Aligarh News: पुलिस आपकी दोस्त है, डरिए नहीं... मदद मांगिए
पुलिस से डरने की नहीं, भरोसा करने की जरूरत है। कोई आपको परेशान करे या किसी भी तरह की परेशानी हो तो बिना संकोच पुलिस को सूचना दें। पुलिस आपकी सुरक्षा और मदद के लिए हमेशा तैयार है। ये बातें बुधवार को महिला थाना प्रभारी निशा चौधरी ने अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम में छात्राओं से कहीं। महिला थाना में आयोजित कार्यक्रम में अलबरकात पब्लिक स्कूल की छात्राओं को सुरक्षा, कानून और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि संकट की घड़ी में पुलिस सबसे भरोसेमंद साथी होती है। छात्राओं को गुड टच-बैड टच, मिशन शक्ति अभियान, महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, साइबर स्टॉकिंग, ऑनलाइन ठगी से बचाव और महिलाओं के कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। सब इंस्पेक्टर रुखसाना परवीन ने सोशल मीडिया और इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय विशेष सतर्कता बरतना के लिए कहा। महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से जुड़े सवालों के जवाब दिए। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर कल्याणी, कांस्टेबल देवी, स्कूल की शिक्षिकाएं परवीन दानिश, फरहाना, अशरफ, एसएम राशिद आदि मौजूद रहे।-इन्होंने पूछे सवाल-- पुलिस नौकरी अच्छी है, ड्यूटी परेशान करती है - सना, छात्राथाना प्रभारी : पुलिस नौकरी अच्छी है और ड्यूटी परेशान नहीं करती है। - खुद को असुरक्षित महसूस करने पर क्या करना चाहिए - हिबा, छात्राथाना प्रभारी : देखिए, अगर आपको लगता है कि कोई खुद को असुरक्षित महसूस करता है, तो तुरंत पुलिस से मदद लेनी चाहिए।- अप्रिय घटनाओं को जानकारी कहां देनी चाहिए- शाहिदुल, छात्राथाना प्रभारी : जो नंबर बताए गए हैं, उस पर कॉल करनी चाहिए। पुलिस आपकी मदद करेगी।घबराए नहीं, कॉल करें -1930 साइबर हेल्पलाइन -112 आपातकालीन पुलिस -1098 चाइल्ड लाइन -181 महिला हेल्पलाइन -1090 महिला पावरलाइन-1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
#AligarhNews #DostPolice #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 30, 2026, 02:57 IST
Aligarh News: पुलिस आपकी दोस्त है, डरिए नहीं... मदद मांगिए #AligarhNews #DostPolice #VaranasiLiveNews
