Mandi News: बैहना के लोगों की दो टूक, नगर निगम से करें बाहर
वार्डवासी प्रत्याशियों से चुनाव में न उतरने की कर रहे अपीलसंवाद न्यूज एजेंसी बैहना (मंडी)। नगर निगम मंडी के चुनाव का बिगुल बजते ही मतदाता अब खुल कर अपनी आवाज रख रहे हैं। नगर निगम के वार्डों में जहां विकास कार्यों को तरजीह देने की मतदाता बात कर रहे हैं वहीं वार्ड नंबर 14 बैहना के मतदाता अब भी बैहना को नगर निगम से बाहर करने के लिए आवाज बुलंद कर रहे हैं। यहां तक कि लोगों ने चुनाव का बहिष्कार करने का एलान तक कर दिया है। गत शुक्रवार को बैहना में हुई भाजपा की बैठक में नेताओं के समक्ष लोग अपना रोष जता चुके हैं। प्रत्याशियों से भी चुनाव में न उतरने की अपील कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि निगम में शामिल होने से उनकी परेशानी बढ़ी है। हम पहले दिन से ही इसका विरोध कर रहे थे। निगम में शामिल होने से लोगों को कृषि, मनरेगा सहित सरकार से मिलने वाली सुविधाएं बंद हो गई हैं। ग्रामीण परिवेश के क्षेत्र को शहर में शामिल करना तर्कसंगत नहीं है।चुनाव का ग्रामीण पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे। समय पर लोगों को किसी भी प्रकार की एनओसी नहीं मिलती है। स्ट्रीट लाइट लगाने के अलावा वार्ड में कोई भी विकास कार्य नहीं हुए। छोटे-छोटे कार्यों के लिए निगम कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। इससे समय और पैसे की बर्बादी होती है। संजीव कुमार, निवासी बैहनाबैहना वार्ड को नगर निगम से बाहर करने के लिए हर मंच पर बात रखी जा चुकी है। मुख्यमंत्री के समक्ष भी लोग इस मांग को रख चुके हैं। नगर निगम पांच वर्षों में लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवा पाया। लोग निगम में नहीं रहना चाहते हैं। भूपेंद्र राव, निवासी बैहना
#ThePeopleOfBaihnaAreBlunt #GetThemOutOfTheMunicipalCorporation #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 27, 2026, 17:06 IST
Mandi News: बैहना के लोगों की दो टूक, नगर निगम से करें बाहर #ThePeopleOfBaihnaAreBlunt #GetThemOutOfTheMunicipalCorporation #VaranasiLiveNews
