Aligarh News: कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन

ग्राम पंचायतों का कार्यकाल मई माह में समाप्त होने से पहले ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने की मांग की है। मागों को लेकर ब्लॉक में एडीओ कुलदीप सिंह को पत्र सौंपा। प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष पवन छोंकर के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने ज्ञापन में कहा कि वर्तमान परिस्थितियों पंचायत चुनाव कराना संभव नहीं दिख रहा है। ऐसे में प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के लिए ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाना आवश्यक है। प्रधानों ने मांग की कि उनका कार्यकाल कम से कम एक वर्ष के लिए बढ़ाया जाए। इस मौके पर अनिल चौधरी, शिवा चौधरी, क्षेत्रपाल सिंह, घूरे सिंह, विनोद कुमार, चंद्रपाल सिंह, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

#AligarhNews #TheHeadSummitted #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 26, 2026, 02:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh News: कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन #AligarhNews #TheHeadSummitted #VaranasiLiveNews