Jalandhar News: लड़की ने बातों में उलझाया, साथियों ने बुजुर्ग से छीने 7200 रुपये

हाथापाई में बुजुर्ग घायल, वारदात सीसीटीवी में कैद संवाद न्यूज एजेंसी जालंधर। जालंधर वेस्ट के बस्ती बावा खेल नहर के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति से लूटपाट हुई है। आरोप है कि एक लड़की ने उन्हें बातचीत में उलझाया और इसी दौरान उसके दो साथियों ने 7,200 रुपये छीन लिए। विरोध करने पर हुई हाथापाई में बुजुर्ग के हाथ पर चोट भी आई। यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग नहर के पास बैठे थे, तभी एक लड़की उनके पास आई और बातचीत करने लगी। उसने बुजुर्ग का ध्यान भटकाया, जिसके बाद उसके साथी वहां पहुंचे और रुपये छीनकर फरार हो गए। पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने पीड़ित के पास पहुंचकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया है।

#TheGirlEngagedTheManInConversationAndHisFriendsSnatchedRs7 #200FromHim #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 18:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jalandhar News: लड़की ने बातों में उलझाया, साथियों ने बुजुर्ग से छीने 7200 रुपये #TheGirlEngagedTheManInConversationAndHisFriendsSnatchedRs7 #200FromHim #VaranasiLiveNews