Chamba News: नगर परिषद का अभियान अधूरा, वार्डों में नहीं पहुंची टीमें

चंबा। नगर परिषद की ओर से आम जनता की समस्याएं सुनने और योजनाओं की जानकारी देने के लिए शुरू किया गया अभियान अधूरा ही रह गया है। अभियान के तहत वार्ड स्तर पर बैठकों के लिए बनाई गई टीमें अधिकांश वार्डों में पहुंच ही नहीं पाईं, जिससे लोगों में निराशा और नाराजगी देखने को मिल रही है।बता दें कि नगर परिषद ने सभी वार्डों में जनसुनवाई आयोजित करने के उद्देश्य से टीमें गठित की थीं लेकिन हकीकत यह है कि केवल जनसाली और सुराड़ा दो वार्डों में ही औपचारिक बैठकें की गईं। शेष वार्डों में न तो कोई टीम पहुंची और न ही जनता की समस्याएं सुनी गईं। वार्डवासियों का कहना है कि विभिन्न समस्याओं को लेकर लोग लंबे समय से परेशान हैं लेकिन जनसुनवाई न होने के कारण उनकी शिकायतें कागजों में ही सिमट कर रह गई हैं। अभियान के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई गई जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नगर परिषद की इस लापरवाही से लोगों का भरोसा डगमगाने लगा है। लोगों ने मांग की है सभी वार्डों में जल्द से जल्द जनसुनवाई आयोजित कर समस्याओं का समाधान किया जाए। नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि अन्य वार्डों में भी आगामी दिनों में जनसुनवाई के लिए बैठकें आयोजित की जाएगी।

#ChambaNews #ChambaTodayNews #ChambaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 31, 2026, 23:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: नगर परिषद का अभियान अधूरा, वार्डों में नहीं पहुंची टीमें #ChambaNews #ChambaTodayNews #ChambaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews