UP: बलिया में तापमान 40 डिग्री...पिछले साल से 3.5 ज्यादा, धूप-लू से इमरजेंसी में बढ़े मरीज; सांस की तकलीफ
Ballia News: बलिया जनपद में पिछले साल से ज्यादा गर्मी इस बार पड़ रही है। पारा 40 तक पहुंच चुका है, जबकि पिछले साल 16 फरवरी को पारा 36.5 डिग्री सेल्सियस था। सुबह दस बजे के बाद तीखी धूप के बीच पछुआ हवा चलने से लोगों को लू (हीट वेव) के थपेड़ों का सामना करना पड़ रहा है। इससे अस्पताल में रोगियों की संख्या बढ़ी है। बृहस्पतिवार को ओपीडी के अलावा इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही। 24 घंटा में 148 मरीज उल्टी, दस्त, सांस की तकलीफ, बुखार की समस्या वाले पहुंचे। चिकित्सक ने इलाज के बाद 124 को भर्ती कर लिया अन्य को राहत मिलने पर घर को छुट्टी कर दी। ओपीडी में वायरल संक्रमण के अलावा पेट दर्द, सांस की परेशानी व खांसी के मरीज इलाज कराने पहुंचे। शाम होते-होते इमरजेंसी व मेडिकल वार्ड फुल हो गया। फिजिशियन डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि मौसम को देखते हुए दोपहर में निकलने से बचे, जरूर हो तो पूरा कपड़ा पहन कर निकले। पानी पीते रहे। किसी भी परेशानी होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराये।
#CityStates #Varanasi #Ballia #BalliaPolice #BalliaNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 16, 2026, 18:55 IST
UP: बलिया में तापमान 40 डिग्री...पिछले साल से 3.5 ज्यादा, धूप-लू से इमरजेंसी में बढ़े मरीज; सांस की तकलीफ #CityStates #Varanasi #Ballia #BalliaPolice #BalliaNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
