Team India: वायरल हो रहे फर्जी बयान पर भड़के सूर्यकुमार यादव, टीम इंडिया और वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या कहा?
भारतीय टीम के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया और 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके नाम से वायरल हो रहे एक बयान को पूरी तरह फर्जी बताते हुए उससे दूरी बना ली। सूर्यकुमार ने कहा कि वह बयान उन्होंने न तो दिया है और न ही उसे जारी करने की अनुमति दी है। टीम इंडिया और वैभव सूर्यवंशी के लिए सूर्यकुमार ने क्या कहा सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उन्हें टीम पर पूरा भरोसा है और खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं टीम के लिए बहुत खुश हूं और हमेशा उनके अच्छे प्रदर्शन की कामना करता हूं। मुझे पता है कि खिलाड़ी अपना पूरा प्रयास कर रहे हैं और उन्हें हमेशा मेरा पूरा समर्थन मिलेगा। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के लिए भी खास संदेश देते हुए लिखा "तुम एक शानदार सफर की शुरुआत कर रहे हो। हर पल का आनंद लो और देश का नाम रोशन करते रहो।"
#CricketNews #Cricket #International #SuryakumarYadav #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 10:11 IST
Team India: वायरल हो रहे फर्जी बयान पर भड़के सूर्यकुमार यादव, टीम इंडिया और वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या कहा? #CricketNews #Cricket #International #SuryakumarYadav #VaranasiLiveNews
