Kangra News: सुरेंद्र सिंह बने टीजीटी काडर महासंघ के जिलाध्यक्ष

तबादला नीति में 20 किलोमीटर की दूरी सीमा लागू की जाए : संघसंवाद न्यूज एजेंसीकांगड़ा। सर्व टीजीटी महासंघ का जिला अधिवेशन रविवार को मटौर स्कूल में हुआ। इस दौरान सुरेंद्र सिंह पटेल को सर्वसहमति से टीजीटी काडर महासंघ का जिला अध्यक्ष चुना गया। अधिवेशन में खंड कांगड़ा, खंड नगरोटा, खंड धर्मशाला की नई कार्यकारिणियों का गठन किया। इस दौरान सुरेंद्र सिंह पटेल को जिला प्रधान, महासचिव रजनीश सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान उपेंद्र कौंडल, उपप्रधान अक्षय कुमार और रेखा कौंडल को चुना गया। साथ ही सह सचिव सुरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष कुलजिंदर सिंह और मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी टीजीटी काडर से प्रवक्ता बने सीता राम को दी गई। वहीं, जोगिंदर सिंह पिंका को राज्य कार्यकारिणी के प्रवक्ता पद के लिए सर्वसहमति से चुना गया। इसके अलावा जिला हमीरपुर से संबंध रखने वाले महासचिव सुनील शर्मा, सह सचिव मनु देव शर्मा, जिला कांगड़ा से संबंध रखने वाले वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव शेरिया, सह सचिव रमन कांत, कोषाध्यक्ष संजय ठाकुर, संजीव बाजवा, तिलक ठाकुर, अश्वनी शर्मा मौजूद रहे। इस दौरान महासंघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार से मांग उठाई कि टीजीटी वर्ग की वेतन विसंगति को हल करते हुए, टीजीटी के लिए सरकार पंजाब की तर्ज पर पहली जनवरी 2016 से नए वेतनमान की शर्तों को लागू करते हुए, 45,400 रुपये का मूल वेतन लागू करें। साथ ही ट्रांसफर के लिए सरकार 30 किलोमीटर की दूरी सीमा की शर्त को हटाकर 15 से 20 किलोमीटर करे। अनुबंध कर्मचारियों को वर्ष में पहले की भांति दो बार नियमित किया जाए, जबकि 4-9-14 एसीपी दोबारा बहाल की जाए। टीजीटी वर्ग से हेडमास्टर या प्रवक्ता बनने के लिए 26 अप्रैल 2010 की विकल्प लेने की अधिसूचना को वापस लिया जाए। कार्यक्रम के बतौर मुख्यातिथि संदीप शर्मा प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटौर मौजूद रहे।

#SurendraSinghBecameTheDistrictPresidentOfTGTCadreFederation #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 22, 2026, 18:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: सुरेंद्र सिंह बने टीजीटी काडर महासंघ के जिलाध्यक्ष #SurendraSinghBecameTheDistrictPresidentOfTGTCadreFederation #VaranasiLiveNews