बिलकिस बानो सामूहिक दुष्कर्म केस: दो दोषियों की उम्रकैद की सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, जमानत भी दी
बिलकिस बानो गैंगरेप और हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दो दोषियों को राहत दी है। अदालत ने दोनों की उम्रकैद की सजा पर रोक लगाते हुए उन्हें जमानत दे दी है। कोर्ट ने कहा कि दोनों दोषी 17 साल से अधिक समय जेल में बिता चुके हैं। साथ ही उनकी अपील में तथ्यों और कानून से जुड़े ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर सुनवाई की जरूरत है। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की पीठ ने 28 अक्तूबर को यह आदेश पारित किया। दोनों दोषियों ने बॉम्बे हाईकोर्ट के 2017 के फैसले को चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने उनकी दोषसिद्धि और सजा को बरकरार रखा था।दोनों दोषी उन 11 लोगों में शामिल हैं, जिन्हें गुजरात सरकार ने अगस्त 2022 में समय से पहले रिहा किया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने 2024 में उनकी रिहाई के फैसले को रद्द कर दिया था।
#IndiaNews #National #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 16, 2026, 08:26 IST
बिलकिस बानो सामूहिक दुष्कर्म केस: दो दोषियों की उम्रकैद की सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, जमानत भी दी #IndiaNews #National #VaranasiLiveNews
