Mandi News: स्कूलों में मोटे अनाज के फायदे जानेंगे विद्यार्थी
मंडी। विद्यार्थियों को मोटे अनाज के पोषण महत्व से रूबरू करवाने के लिए हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद ने पहल शुरू की है।पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के तहत प्रदेश के करीब 300 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में मोटे अनाज आधारित खाद्य प्रथाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए शिक्षकों के प्रशिक्षण और विभिन्न गतिविधियों के आयोजन को 24 हजार रुपये का अनुदान स्वीकृत किया गया है।रागी, मक्का, बाजरा, ज्वार और कोदरा जैसे मोटे अनाज फाइबर, खनिज और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। परिषद का उद्देश्य विद्यार्थियों को इनके स्वास्थ्य संबंधी लाभों से अवगत करवाने के साथ पारंपरिक खाद्य पदार्थों और स्थानीय कृषि को बढ़ावा देना है।स्कूलों में अनुदान राशि से शिक्षकों का प्रशिक्षण करवाया जा रहा है। इसके अलावा मोटे अनाज से तैयार खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनियां लगाई जा रही हैं और विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। इन गतिविधियों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।विज्ञान पर्यवेक्षक संजीव पुरी ने बताया कि जिले के 24 स्कूलों में इस तरह की गतिविधियां करवाई जा रही हैं। वहीं, उच्च शिक्षा उपनिदेशक यशवीर धीमान ने बताया कि सभी संबंधित पाठशालाओं को 30 नवंबर तक उपयोगिता प्रमाणपत्र और गतिविधियों की रिपोर्ट जमा करवानी होगी।
#StudentsWillLearnAboutTheBenefitsOfMilletsInSchools. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 22:29 IST
Mandi News: स्कूलों में मोटे अनाज के फायदे जानेंगे विद्यार्थी #StudentsWillLearnAboutTheBenefitsOfMilletsInSchools. #VaranasiLiveNews
