Roorkee News: एआई और मानवीय रचनात्मकता को विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरा
ऋषिकेश में अंतर-विद्यालयीय डिजाइन प्रतियोगिता में शेफील्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभामानव और कृत्रिम बुद्धिमत्ता, नवाचार का भविष्य विषय पर बनाई आकर्षक पेंटिंगपिरान कलियर। शेफील्ड स्कूल रुड़की के विद्यार्थियों ने डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, ऋषिकेश में आयोजित केओस टू डिजाइन समिट की अंतर-विद्यालयीय डिजाइन प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने मानव और कृत्रिम बुद्धिमत्ता : नवाचार का भविष्य विषय पर आकर्षक पेंटिंग बनाकर आधुनिक तकनीक और मानवीय रचनात्मकता के बीच संबंध को कलात्मक रूप से प्रस्तुत किया। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. राहुल विष्णोई और निदेशक डीके शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और रंगों के माध्यम से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), आधुनिक तकनीक और भविष्य में नवाचार की संभावनाओं को दर्शाया। उनकी कलाकृतियों में यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि मानव बुद्धिमत्ता और एआई का सकारात्मक समन्वय शिक्षा, विज्ञान और कला सहित विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसर पैदा कर सकता है। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को तकनीकी विकास के साथ मानवीय संवेदनाओं, मौलिक सोच और रचनात्मकता के महत्व को समझने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने अपने विचारों को चित्रों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया। उनकी पेंटिंग में भविष्य की तकनीक और मानवीय क्षमताओं के बीच तालमेल को प्रमुखता दी गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रुचि रावत के मार्गदर्शन और डॉ. राहुल विष्णोई व डीके शर्मा के प्रोत्साहन से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की मेहनत और रचनात्मक सोच की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#StudentsBringAIAndHumanCreativityToLifeThroughColor #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 17:36 IST
Roorkee News: एआई और मानवीय रचनात्मकता को विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरा #StudentsBringAIAndHumanCreativityToLifeThroughColor #VaranasiLiveNews
