Chamoli News: प्रवक्ता प्रदीप चंद्र नौटियाल को दी विदाई

फोटोगौचर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चमोली में प्रवक्ता प्रदीप चंद्र नौटियाल 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत हो गए। सेवानिवृत्ति पर उन्हें विदाई दी गई। संस्थान के सभागार में आयोजित समारोह में अधिकारियों, संकाय सदस्यों और प्रशिक्षुओं ने नौटियाल के अनुशासन, कार्यनिष्ठा और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण की सराहना की। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य आकाश सारस्वत ने कहा कि एक शिक्षक अपने अनुभव से जीवनपर्यंत समाज को दिशा देता रहता है। संवादकुलपति ने किया उमुविवि केंद्र का निरीक्षण कर्णप्रयाग। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति नवीन चंद्र लोहानी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संचालित अध्ययन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अध्ययन केंद्र पर संचालित व्यवस्थाओं, शैक्षणिक रिकॉर्ड, कार्मिकों की उपस्थिति, पुस्तक विवरण और भंडार पंजिका आदि का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की ओर से संचालित पाठ्यक्रम छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य में सहायक होगा। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. राम अवतार सिंह, क्षेत्रीय निदेशक डॉ. आरसी भट्ट, सहायक निदेशक प्रियंका लोहनी, समन्वयक डॉ. एमएस कंडारी, डॉ. अखिलेश कुकरेती आदि मौजूद थे। संवाद

#SpokespersonPradeepChandraNautiyalWasGivenFarewell #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 31, 2026, 16:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamoli News: प्रवक्ता प्रदीप चंद्र नौटियाल को दी विदाई #SpokespersonPradeepChandraNautiyalWasGivenFarewell #VaranasiLiveNews