कश्मीरी पकवान-चांदनी चौक से पटाखों की खरीदारी: सोनिया ने साझा किए किस्से, कैसी होती थी गांधी परिवार की दिवाली?
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दीपावली के अवसर पर गांधी परिवार में त्योहार मनाने की पुरानी परंपराओं और यादों को साझा किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपनी बेटी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ बातचीत करती नजर आ रही हैं। वीडियो में प्रियंका की बेटी मिराया वाड्रा भी दिखाई दे रही हैं। बातचीत के दौरान सोनिया गांधी ने बताया कि दिवाली उनके परिवार के लिए हमेशा खास मौका रही है। इस दिन पूरे आवास में दीये जलाए जाते थे। घर के तालाब के आसपास, बरामदे और रास्तों पर भी दीये रखे जाते थे। प्रवेश द्वार पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित होती थी और परिवार वहीं सबसे पहले दीया जलाता था। 'हर तरफ जलाए जाते थे दीये' सोनिया ने पुरानी यादें साझा करते हुए कहा, "उन दिनों हर जगह छोटी-छोटी लाइटें नहीं होती थीं, लेकिन हर तरफ दीये जलाए जाते थे।" उन्होंने बताया कि त्योहार के दौरान घर बेहद खूबसूरत दिखाई देता था।प्रियंका गांधी ने भी परिवार में दिवाली मनाने के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि त्योहार के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों और पृष्ठभूमि के लोग गांधी परिवार के आवास पर आते थे और बगीचे में इकट्ठा होते थे। View this post on Instagram A post shared by Sonia Gandhi (@soniagandhi) चांदनी चौक और पुरानी दिल्ली से खरीदते थे पटाखे बातचीत के दौरान पटाखों का भी जिक्र हुआ। इस दौरान प्रियंका गांधी ने बताया कि दिवाली के लिए वह चांदनी चौक और पुरानी दिल्ली जाकर पटाखे और फूलझड़ियां खरीदती थीं। वहीं, सोनिया गांधी ने कहा कि उन्हें फूलझड़ियां खास तौर पर पसंद थीं, लेकिन अनार जैसे पटाखे उन्हें उतने पसंद नहीं थे। सोनिया ने उन दिनों दिवाली के मौसम को भी याद किया। उन्होंने बताया कि उस समय आसमान साफ और नीला दिखाई देता था। उनके मुताबिक, आजकल ऐसा मौसम कम ही देखने को मिलता है। दिवाली पर बनते थे कश्मीरी पकवान सोनिया गांधी ने परिवार की दिवाली से जुड़ी खानपान की परंपराओं का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि त्योहार के दौरान घर में कश्मीरी व्यंजन परोसे जाते थे। इनमें मीठे चावल खास तौर पर शामिल होते थे।उन्होंने कहा कि परिवार आज भी मीठे चावल खाना पसंद करता है। एक्स पर वीडियो साझा करते हुए सोनिया गांधी ने लिखा, "दिवाली मनाने की अपनी शुरुआती यादों को फिर से ताजा कर रही हूं। इससे जुड़ी परंपराएं, उत्सव और वे छोटी-छोटी बातें, जिन्होंने इस त्योहार को इतना खास बनाया।"उन्होंने इस पोस्ट के साथ सभी को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं।
#IndiaNews #National #SoniaGandhi #PriyankaGandhiVadra #MirayaVadra #IndiraGandhi #GandhiFamily #Diwali #DiwaliMemories #ChandniChowk #OldDelhi #KashmiriCuisine #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 08, 2026, 14:24 IST
कश्मीरी पकवान-चांदनी चौक से पटाखों की खरीदारी: सोनिया ने साझा किए किस्से, कैसी होती थी गांधी परिवार की दिवाली? #IndiaNews #National #SoniaGandhi #PriyankaGandhiVadra #MirayaVadra #IndiraGandhi #GandhiFamily #Diwali #DiwaliMemories #ChandniChowk #OldDelhi #KashmiriCuisine #VaranasiLiveNews
