Kangra News: बेटे ने मां और बहन को पीटा, पुलिस घटना की जांच में जुटी
जसूर (कांगड़ा)। पुलिस जिला नूरपुर के तहत कोटला थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी विधवा मां और बीच-बचाव करने आई बड़ी बहन पर जानलेवा हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल नूरपुर में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर रूप से घायल मां को एक सप्ताह के उपचार के बाद छुट्टी मिली है।घटना करीब एक सप्ताह पहले की है, जब आरोपी ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी मां पर हमला कर दिया। मां के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। जब बड़ी बहन उन्हें बचाने आई तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। पीड़ितों के अनुसार आरोपी केंद्र सरकार के एक विभाग में कार्यरत है और उसका व्यवहार अक्सर हिंसक रहता है। इससे पहले भी वह दो बार अपनी मां के साथ मारपीट कर चुका है। डरे-सहमे परिवार ने अब कोटला थाना में लिखित शिकायत देकर सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। मामला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्म चंद वर्मा के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने कोटला पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल चिकित्सकों की अंतिम मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके प्राप्त होते ही आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 04, 2026, 19:45 IST
Kangra News: बेटे ने मां और बहन को पीटा, पुलिस घटना की जांच में जुटी #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
