Ambala News: पाकिस्तान की यात्रा रद्द होने पर सिख श्रद्धालुओं में रोष

बराड़ा। पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के दर्शनों के लिए जाने वाले हरियाणा के 94 सदस्यीय सिख जत्थे को प्रशासनिक मंजूरी न मिलने के कारण अटारी बॉर्डर से लौटना पड़ा। इससे सिख संगत में रोष है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एचएसजीपीसी के वरिष्ठ उप-प्रधान गुरमीत सिंह रामसर, राजिंदर सिंह वराना और उप-प्रधान गुरवीर सिंह तलाकौर वीरवार को प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने माना कि श्रद्धालुओं ने वीजा समेत सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी कर ली थीं, फिर भी प्रशासनिक चूक के चलते उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस दौरान कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि यह मामला धार्मिक आस्था का है। इस प्रशासनिक विफलता की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए एचएसजीपीसी प्रधान जगदीश सिंह झींडा को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। इस मौके पर सतविंदर सिंह बजाज, मनजीत सिंह वराड़ा, इकबाल सिंह छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में सिख संगत उपस्थित रही। प्रभावित परिवारों ने सरकार और कमेटी से मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। संवाद

#SikhPilgrimsAngryOverCancellationOfPakistanTrip #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 12, 2026, 03:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: पाकिस्तान की यात्रा रद्द होने पर सिख श्रद्धालुओं में रोष #SikhPilgrimsAngryOverCancellationOfPakistanTrip #VaranasiLiveNews