शिमला: एमआईएस के पूर्व इंजीनियर सोनी पर आय से अधिक संपत्ति में एफआईआर, पत्नी को भी बनाया आरोपी

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (एमईएस) मनाली के तत्कालीन असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर केके सोनी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में शिमला में एफआईआर दर्ज की है। मामले में उनकी पत्नी को भी आरोपी बनाया गया है। सीबीआई जांच के अनुसार सोनी की ज्ञात वैध आय 39.43 लाख थी, जबकि 66.20 लाख रुपये की अनुपातहीन संपत्ति सामने आई। यह उनकी ज्ञात आय से 167.88 फीसदी अधिक है। जांच में 1 जनवरी 2023 को दंपती के बैंक और पीपीएफ खातों में 33.44 लाख रुपये जमा मिले थे। 4 जुलाई 2026 तक उनकी कुल संपत्ति 1.26 करोड़ आंकी गई। सीबीआई के अनुसार सोनी की पत्नी रितु गृहिणी हैं और उनकी कोई स्वतंत्र आय या व्यावसायिक गतिविधि नहीं मिली है। इसके बावजूद आईडीएफसी बैंक में उनके नाम तीन एफडी में कुल 33 लाख रुपये जमा मिले।

#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #CbiNews #MisEngineerSoniCase #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 21, 2026, 22:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




शिमला: एमआईएस के पूर्व इंजीनियर सोनी पर आय से अधिक संपत्ति में एफआईआर, पत्नी को भी बनाया आरोपी #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #CbiNews #MisEngineerSoniCase #VaranasiLiveNews