Noida News: शैलेश मोदी बने एओए के अध्यक्ष

फोटो:शैलेश मोदी बने एओए के अध्यक्षग्रेटर नोएडा। सेक्टर जीटा-1 स्थित पूर्वांचल हाइट्स सोसाइटी में रविवार को अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर चुनाव हुआ। जिसमें शैलेश मोदी ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी डाॅ. विजय अरोडा को 56 वोटों से हराया। रविवार को केवल अध्यक्ष पद पर मतदान हुआ। कुल 336 में से 174 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें से शैलेश मोदी ने 115 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं डाॅ. विजय अरोड़ा को 59 वोट मिले। एओए के अन्य पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से हुआ। अतुल सिंह परिहार उपाध्यक्ष, संजीव गुप्ता सचिव और रोहित सिंह कोषाध्यक्ष बने हैं। वहीं, अनिल चौधरी, अतुल कुमार, गुरुवचन सिंह, जितेंद्र सिंह राणा, मुकेश अग्रवाल और राजदीप अग्रवाल एओए के सदस्य बने हैं। ब्यूरो

#ShaileshModiBecomesAOAPresident. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 19:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: शैलेश मोदी बने एओए के अध्यक्ष #ShaileshModiBecomesAOAPresident. #VaranasiLiveNews