Panipat News: आईटीआई में दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया पूरी, कल जारी होगी रिक्त सीटों की सूची
पानीपत। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दूसरे चरण की काउंसलिंग व दाखिला प्रक्रिया शनिवार को संपन्न हो चुकी है। वहीं, सोमवार को रिक्त सीटों की सूची जारी करने के साथ विषय में संधोधन के लिए पोर्टल खोला जाएगा जो 12 अगस्त तक खुला रहेगा। पहले दो चरणों में शनिवार शाम तक प्रदेश की 372 आईटीआई में 20824 अभ्यर्थी दाखिला ले चुके थे। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 18456 जबकि निजी आईटीआई संस्थानों में 2368 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया है। जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई में 768 सीटों में से 322 अभ्यर्थी दाखिला ले चुके हैं जो कुल सीटों का करीब 42 फीसदी है। राजकीय आईटीआई में अभी 446 सीटें रिक्त हैं। तीसरी मेरिट सूची 07 अगस्त को जारी होगी। तीसरे चरण में अभ्यर्थी 07 से 12 अगस्त तक फीस जमा करवा दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे। प्रदेश सभी आईटीआई में कुल 86491 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिनमें से 58613 आवेदन पूर्ण किए जा चुके हैं। आरक्षित श्रेणी में 59721 अभ्यर्थी शामिल हैं।विद्यार्थी इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में दाखिले को प्राथमिकता दे रहे हैं। वहीं, युवा अभ्यर्थी कोपा, फिटर, मशीनिस्ट जैसी ट्रेडों में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। आईटीआई प्रबंधन का कहना है कि आईटीआई में दाखिला लेने से उनमें कौशल का विकास होगा और रोजगार की संभावनाएं बढ़ेगी। संवादयह रहेगा तीसरे चरण का शेड्यूल-रिक्त सीटों का ब्यौरा - 03 अगस्त ऑप्शन के रिविजन के लिए पोर्टल खुलेगा - 03 से 05 अगस्त मेरिट कम सीट अलॉटमेंट - 07 अगस्त फिजिकल दस्तावेज सत्यापन - 07 से 11 अगस्त फीस जमा - 07 से 12 अगस्त वर्जन-औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। दूसरी मेरिट सूची के आधार पर फीस जमा करवाने की प्रक्रिया शनिवार को संपन्न हो गई। पहली दो काउंसलिंग में अब तक 322 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। तीसरे चरण में सोमवार को रिक्त सीटों की सूची जारी होगी। मेरिट सूची व सीट अलॉटमेंट सात अगस्त को जारी होगी। 12 अगस्त तक फीस जमा करा सकेंगे।- डॉ. राकेश भाटिया, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, पानीपत।
#SecondPhaseOfAdmissionProcessAtITIsCompleted;ListOfVacantSeatsToBeReleasedTomorrow. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 02, 2026, 03:20 IST
Panipat News: आईटीआई में दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया पूरी, कल जारी होगी रिक्त सीटों की सूची #SecondPhaseOfAdmissionProcessAtITIsCompleted;ListOfVacantSeatsToBeReleasedTomorrow. #VaranasiLiveNews
