राजस्थान: सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 31 करोड़, सोना-चांदी की मात्रा जानकर रह जाएंगे दंग, देखें तस्वीरें
चित्तौड़गढ़ जिले के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर में भगवान के भंडार से निकली दानराशि की गणना पांचवें और अंतिम चरण के साथ पूरी हो गई। पांच चरणों की गणना के बाद कुल 31 करोड़ 17 लाख 92 हजार 129 रुपये की दानराशि सामने आई। भंडार की गणना के पांचवें चरण में 44 लाख 22 हजार 718 रुपये की दानराशि प्राप्त हुई। इसी के साथ भंडार से प्राप्त नकदी की पांच चरणों में हुई गणना पूरी हो गई। गणना के पहले चरण में 9 करोड़ 35 लाख 65 हजार 100 रुपये की दानराशि प्राप्त हुई। यह पांच चरणों में दर्ज की गई दानराशि का शुरुआती आंकड़ा था।
#CityStates #Chittorgarh #Rajasthan #RajasthanNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 17, 2026, 04:51 IST
राजस्थान: सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 31 करोड़, सोना-चांदी की मात्रा जानकर रह जाएंगे दंग, देखें तस्वीरें #CityStates #Chittorgarh #Rajasthan #RajasthanNews #VaranasiLiveNews
