Mandi News: डैहर में सुरक्षित बचपन अभियान शुरू, 625 विद्यार्थी किए जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी सुंदरनगर (मंडी)। जिला बाल संरक्षण अधिकारी एनआर ठाकुर ने मंगलवार को डैहर में सुरक्षित बचपन अभियान की शुरुआत की। इसके तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डैहर और गोल्डविन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के 625 विद्यार्थियों व शिक्षकों को बाल अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।एनआर ठाकुर ने बाल यौन शोषण, बाल मजदूरी, बाल विवाह, मानव तस्करी, नशे और इंटरनेट के खतरों से बच्चों को बचाने के लिए समाज से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने पोक्सो अधिनियम-2012, अच्छे-बुरे स्पर्श की पहचान, अनजान लोगों से सावधानी और इंटरनेट पर निजी जानकारी साझा न करने के बारे में बताया। उन्होंने किसी भी असहज स्थिति में अभिभावकों या शिक्षकों को सूचित करने तथा बाल सहायता हेल्पलाइन 1098 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 का उपयोग करने की जानकारी दी। इस दौरान जागरूकता सामग्री भी वितरित की गई। दोनों स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने भी विद्यार्थियों को जागरूक किया।
#'SafeChildhood'CampaignLaunchedInDahar;625StudentsSensitized #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 11:56 IST
Mandi News: डैहर में सुरक्षित बचपन अभियान शुरू, 625 विद्यार्थी किए जागरूक #'SafeChildhood'CampaignLaunchedInDahar;625StudentsSensitized #VaranasiLiveNews
