Rudraprayag News: करवाचौथ पर खरीदारी के लिए लगी भीड़

फोटोरुद्रप्रयाग। करवा चौथ पर्व को लेकर रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि, तिलवाड़ा, गुप्तकाशी, ऊखीमठ बाजार में रौनक बढ़ गई है। कॉस्मेटिक और शृंगार की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं करवा, लिपस्टिक, बिंदी, चूड़ियों समेत पर्व से जुड़े अन्य सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। बाजार में दुकानें भी करवा चौथ के सामान से सज गई हैं। कंचन भट्ट ने बताया कि करवा चौथ को लेकर महिलाएं उत्साह के साथ खरीदारी कर रही हैं। वहीं लक्ष्मी ममगाईं ने बताया कि बाजार में फूल-मालाओं सहित विभिन्न प्रकार की पूजन सामग्री उपलब्ध है। व्यापारी मयंक नेगी ने बताया कि पर्व को लेकर दुकान पर महिलाओं की भीड़ पहुंच रही है। संवाद

#CrowdsOutForKarwaChauthShopping #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 12:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rudraprayag News: करवाचौथ पर खरीदारी के लिए लगी भीड़ #CrowdsOutForKarwaChauthShopping #VaranasiLiveNews