वोट अधिकार जन सुनवाई में राहुल गांधी: मतदाता सूची की शिकायतें सुनीं, गरीबों के अधिकार छीनने का लगाया आरोप
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के त्रिलोकपुरी स्थित ब्लॉक 20 में आयोजित 'वोट अधिकार जीने का अधिकार' जन सुनवाई में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़ी शिकायतों को सुना। उनके साथ स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव भी मौजूद थे। #WATCH दिल्ली: त्रिलोकपुरी ब्लॉक 20 में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 'वोट अधिकार जीने का अधिकार' जनसुनवाई में शामिल हुए। https://t.co/F0nNI8xs8c — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 27, 2026 राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि देश में उच्च स्तर पर वोट चोरी की जा रही है और गरीबों के नाम जानबूझकर मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर पूरा विपक्ष एकजुट है और जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें पद से नहीं हटाते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि गरीबों के नाम मतदाता सूची से जानबूझकर हटाए जा रहे हैं, जिससे उनके अधिकार और सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं।
#CityStates #DelhiNcr #Ghaziabad #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 12:33 IST
वोट अधिकार जन सुनवाई में राहुल गांधी: मतदाता सूची की शिकायतें सुनीं, गरीबों के अधिकार छीनने का लगाया आरोप #CityStates #DelhiNcr #Ghaziabad #VaranasiLiveNews
