Meerut News: शोभायात्रा के बाद किया हुड़दंग, ई-रिक्शा चालक को दौड़ाकर पीटा

- लावड़ कस्बे की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरलसंवाद न्यूज एजेंसीलावड़। कस्बे में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा के बाद कुछ युवाओं ने सड़क पर हुड़दंग किया और कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी ई-रिक्शा चालक असगर को दौड़ाकर पीटा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर युवकों की पहचान कराने में जुट गई है। इंचौली थाने पर दर्ज कराई प्राथमिकी में असगर ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। उसने बताया कि मंगलवार देर रात वह चिंदौड़ी गांव से लावड़ आ रहा था। पुरानी टंकी मोहल्ला में शोभायात्रा खत्म होने के बाद भी कुछ युवक रास्ते में खड़े होकर डांस कर रहे थे। उसके वहां पहुंचने पर कुछ युवक ई-रिक्शा पर चढ़कर डांस करने लगे। इस कारण ई-रिक्शा पलट गया और एक युवक को चोट लग गई। घटना के बाद कुछ और युवक एकत्रित हो गए और उसे पीटा। वह जान बचाने के लिए मौके से भागा लेकिन युवाओं की भीड़ लाठी-डंडे लेकर उसके पीछे दौड़ी। असगर एक घर में घुस गया। आरोपियों ने भी उस घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे किसी तरह बचाया। एएसपी बजरंग प्रसाद ने बताया कि सड़क पर खड़े कुछ अराजक तत्वों ने ई-रिक्शा चालक को पीटा है। युवकों की पहचान कराई जा रही है।

#RuckusEruptsAfterProcession;E-RickshawDriverChasedDownAndBeaten #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 18:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: शोभायात्रा के बाद किया हुड़दंग, ई-रिक्शा चालक को दौड़ाकर पीटा #RuckusEruptsAfterProcession;E-RickshawDriverChasedDownAndBeaten #VaranasiLiveNews