Pauri News: चारधाम यात्रा से चमकी रोडवेज पार्किंग, आय हुई दोगुनी
चारधाम यात्रा से चमकी रोडवेज पार्किंग, आय हुई दोगुनीश्रीनगर। चारधाम यात्रा शुरू होने के साथ शहर में वाहनों का दबाव बढ़ गया है, लेकिन रोडवेज परिसर में बनी पार्किंग निगम के लिए आय का बड़ा स्रोत बनकर उभरी है। करीब एक साल पहले शुरू हुई इस पार्किंग को शुरुआती दौर में विरोध और अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब यह व्यवस्था पूरी तरह सुचारु है। पहले चौपहिया वाहनों के लिए 30 रुपये प्रति घंटा शुल्क था, जिसे घटाकर 30 रुपये प्रतिदिन और दोपहिया वाहनों के लिए 10 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया। सस्ती दरों के चलते स्थानीय लोग और व्यापारी भी इसका उपयोग कर रहे हैं। रोडवेज डिपो प्रभारी अशोक काला के अनुसार पार्किंग में 100 से अधिक चारपहिया वाहनों और पर्याप्त दोपहिया वाहनों की क्षमता है। यात्रा सीजन में दैनिक आय एक हजार रुपये से बढ़कर दो हजार रुपये से अधिक और मासिक राजस्व 20 हजार रुपये से बढ़कर 40 हजार रुपये तक पहुंच गया है। चारधाम यात्रा के टैंपो ट्रैवलर समेत बड़े वाहन भी यहीं पार्क हो रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होने के कारण कई स्थानीय वाहन मालिकों ने 2000 रुपये जमा कर मासिक सुविधा भी ली है। संवाद
#RoadwaysParkingSeesABoostFromCharDhamYatra;RevenueDoubles #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 11, 2026, 14:17 IST
Pauri News: चारधाम यात्रा से चमकी रोडवेज पार्किंग, आय हुई दोगुनी #RoadwaysParkingSeesABoostFromCharDhamYatra;RevenueDoubles #VaranasiLiveNews
