आरएमपीयू : बीपीएड से बीकॉम-बीएड तक की पढ़ाई का रास्ता साफ
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) में शैक्षणिक विस्तार की दिशा में बड़ा फैसला लिया गया है। विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने बीपीएड, एमपीएड, डीपीएड, बीए-बीएड, बीएससी-बीएड और बीकॉम-बीएड के नए विभाग खोले जाने की संस्तुति कर दी है। इसके साथ ही नियमित बीएड पाठ्यक्रम के अलावा स्ववित्तपोषित (सेल्फ फाइनेंस) माध्यम से भी इन विभागों के संचालन को सर्वसम्मति से अनुमोदन प्रदान किया गया। नए विभाग शुरू होने से विद्यार्थियों को शिक्षक शिक्षा और शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में एक ही परिसर में गुणवत्तापूर्ण अध्ययन का अवसर मिलेगा। इससे विश्वविद्यालय में व्यावसायिक एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रमों का दायरा भी बढ़ेगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह ने बताया कि नए विभाग खोले जाने के प्रस्ताव को विद्या परिषद से अनुमोदन मिल गया है। आगे आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इन पाठ्यक्रमों का संचालन शुरू किया जाएगा। नए विभागों की स्थापना को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक क्षमता बढ़ाने और क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
#AligarhNewsRMPU #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 27, 2026, 02:43 IST
आरएमपीयू : बीपीएड से बीकॉम-बीएड तक की पढ़ाई का रास्ता साफ #AligarhNewsRMPU #VaranasiLiveNews
