करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलने की मांग: पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पारित, सीएम की केंद्र से हस्तक्षेप की अपील

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को दोबारा खोलने और इसे लगातार चालू रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाओं को राजनीति से ऊपर रखा जाना चाहिए और सिख संगत को पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब में नतमस्तक होने के लिए निर्बाध सुविधा मिलनी चाहिए। इस संबंध में पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से कॉरिडोर खोलने की मांग वाला प्रस्ताव पारित किया।विधानसभा में इस मुद्दे पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रति संगत की आस्था का सम्मान किया जाना चाहिए। धार्मिक मामलों में संकीर्ण राजनीतिक विचारों के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर को दोबारा खोलने से श्रद्धालु अपनी आध्यात्मिक इच्छाओं को पूरा कर सकेंगे और ऐतिहासिक गुरुद्वारा दरबार साहिब के दर्शन कर पाएंगे।

#CityStates #Chandigarh-punjab #Chandigarh #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 07:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलने की मांग: पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पारित, सीएम की केंद्र से हस्तक्षेप की अपील #CityStates #Chandigarh-punjab #Chandigarh #VaranasiLiveNews