Aligarh News: जनता को समर्पित किया पुनर्विकसित गांधी पार्क

शहरवासियों का लंबा इंतजार मंगलवार को खत्म हो गया। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत गांधी पार्क का पुनर्विकास किया गया है। लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से बने इस पार्क का भव्य लोकार्पण हुआ।महापौर प्रशांत सिंघल, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा और कई पार्षदों ने इसे लोकार्पित किया। पूर्व महापौर आशुतोष वार्ष्णेय, सावित्री वार्ष्णेय और शकुंतला भारती, क्षेत्रीय पार्षद अंशु अग्रवाल खासतौर पर मौजूद रहीं। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते पार्क की भव्यता की लोगों ने खूब सराहना की। यह पार्क बुधवार से आम नागरिकों के लिए खुल जाएगा।नागरिक यहां मॉर्निंग वॉक, योग और मनोरंजन का आनंद ले सकेंगे। परिवार के साथ समय बिताने के लिए भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि नगर निगम विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रहा है। गांधी जी के जीवन दर्शन को समर्पित पार्कयह पार्क आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था से सुसज्जित है। इसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन दर्शन को समर्पित कलाकृतियां स्थापित की गई हैं। महात्मा गांधी के प्रतीक स्वरूप विशाल चश्मा, चरखा और खड़ाऊं भी लगाए गए हैं। नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश मीणा ने कहा कि यह पार्क प्रेरणा का माध्यम बनेगा।ये सुविधाएं भी मिलेंगीबच्चों के लिए अत्याधुनिक झूले, खेल उपकरण और स्केटिंग रिंग बनाई गई है। नागरिकों के बैठने के लिए गजेबो और राजस्थानी शैली की पत्थर की बेंचें लगाई गई हैं। सुंदरीकरण के तहत आकर्षक स्कल्प्चर, कलात्मक पेंटिंग्स और हैंगिंग एनिमल्स भी हैं। सोलर ट्री भी स्थापित किए गए हैं, जो ऊर्जा संरक्षण का संदेश देते हैं।

#AligarhNews #GandhiPark #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 02:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh News: जनता को समर्पित किया पुनर्विकसित गांधी पार्क #AligarhNews #GandhiPark #VaranasiLiveNews