Panipat News: ड्रेन नंबर-1 पर दोबारा पैमाइश शुरू, चार से 40 फीट तक निकले कब्जे
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। नगर निगम प्रशासन ने पानीपत शहर में ड्रेन नंबर-1 के साथ किए गए कब्जों को हटाने के लिए नई और पारदर्शी नीति अपनाई है। नागरिकों द्वारा प्राप्त शिकायतों, दावों व आपत्तियों के निस्तारण और मौके की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए सोमवार को संयुक्त टीम ने डीजीपीएस (डिजिटल ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) मशीन से री-डिमार्केशन (पुनः सीमांकन) की कार्रवाई शुरू की। बबैल नाके से आगे शुरू की गई इस पैमाइश में मकान, दुकान और फैक्ट्रियों के चार फीट से लेकर 40 फीट तक के अवैध कब्जे सामने आए हैं। निगम इस बार राजस्व रिकॉर्ड के सात पत्थर से निशानदेही शुरू की है। पहले इसमें चार पत्थर शामिल किए थे। निगम आयुक्त डॉ. पंकज (पंकज राव) ने खुद छोटूराम चौक पहुंचकर पैमाइश के कार्य का निरीक्षण किया और डीजीपीएस मशीन चलाकर देखी। इस दौरान राजस्व विभाग से तहसीलदार मनोज कुमार, निगम केडीटीपी, नायब तहसीलदार वेद सैनी,ड्यूटी मजिस्ट्रेट गोपाल कलावत साथ रहे।अगले सप्ताह से फिर चलेगा पीला पंजा : ड्रेन नंबर-1 पर नगर निगम द्वारा कुल 237 अवैध कब्जे चिह्नित हैं। इनमें से पिछले सप्ताह अभियान के दौरान 85 अवैध कब्जों कोतोड़ा जा चुका है। अब शेष बचे कब्जों की अंतिम डिमार्केशन पूरी होते ही अगले सप्ताह से तोड़फोड़ की कार्रवाई दोबारा शुरू की जाएगी।
#Re-surveyOfDrainNo.1Begins;EncroachmentsRangingFrom4To40FeetUncovered. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 01, 2026, 06:03 IST
Panipat News: ड्रेन नंबर-1 पर दोबारा पैमाइश शुरू, चार से 40 फीट तक निकले कब्जे #Re-surveyOfDrainNo.1Begins;EncroachmentsRangingFrom4To40FeetUncovered. #VaranasiLiveNews
