Udaipur: री-नीट में अभ्यर्थियों की सख्त जांच! कलावे तक खुलवाए गए, 29 केंद्रों पर 8738 छात्र दे रहे परीक्षा

उदयपुर में रविवार को री-NEET परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आयोजित की जा रही है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी, जबकि अभ्यर्थियों की एंट्री सुबह 11 बजे से शुरू हुई। दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। तीन स्तरीय सुरक्षा जांच के बाद मिला प्रवेश परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन एवं एनटीए ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। अभ्यर्थियों की तीन स्तरीय सुरक्षा जांच के बाद ही केंद्रों में प्रवेश दिया जा रहा है। सबसे पहले मुख्य द्वार पर प्रवेश पत्र की जांच की जा रही है। इसके बाद मेटल डिटेक्टर, बायोमेट्रिक सत्यापन और शारीरिक जांच की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। कलावे खुलवाए, टॉर्च से हुई कानों की जांच सुरक्षा व्यवस्था इतनी सख्त रही कि कई अभ्यर्थियों के हाथों में बंधे कलावे भी खुलवाए गए। वहीं, टॉर्च की मदद से कानों की जांच भी की गई, ताकि किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की संभावना न रहे। 29 केंद्रों पर 8738 अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा उदयपुर जिले के 29 परीक्षा केंद्रों पर कुल 8738 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। अधिकांश केंद्र सरकारी विद्यालयों में बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित गतिविधि को रोका जा सके। एनटीए ने इस बार सभी परीक्षा केंद्रों पर दीवार घड़ियां भी उपलब्ध करवाई हैं। इसका उद्देश्य सभी अभ्यर्थियों को समान समय प्रबंधन की सुविधा देना है, क्योंकि परीक्षा हॉल में व्यक्तिगत घड़ियां ले जाने पर प्रतिबंध है। अभ्यर्थियों और परिजनों के लिए विशेष इंतजाम अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए केंद्रों के बाहर टेंट और छाया की व्यवस्था की गई है। वहीं, प्रत्येक परीक्षा केंद्र की निगरानी के लिए दो परीक्षा समन्वयक नियुक्त किए गए हैं। एक समन्वयक 16 और दूसरा 13 केंद्रों की जिम्मेदारी संभाल रहा है। यह भी पढ़ें:NEET री-एग्जाम: कोटपूतली में परीक्षा शुरू, इंटरनेट बंद; 19 केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम परीक्षा केंद्रों के बाहर जुटी भीड़ शहर के सरकारी गुरु गोविंद सिंह विद्यालय सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों के बाहर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के साथ उनके परिजन और रिश्तेदार भी पहुंचे। तेज गर्मी के कारण लोग पेड़ों की छांव और टेंट के नीचे इंतजार करते नजर आए। प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। परीक्षा के दौरान सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर विशेष फोकस रखा गया है।

#CityStates #Rajasthan #Udaipur #Re-neetExamBeginsInUdaipur #8 #री-neetपरीक्षा #Re-neetExam #UdaipurNews #उदयपुरसमाचार #NtaExam #NeetReExam #8738Candidates #738CandidatesAreTakingTheTestAcross29Centres. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 13:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Udaipur: री-नीट में अभ्यर्थियों की सख्त जांच! कलावे तक खुलवाए गए, 29 केंद्रों पर 8738 छात्र दे रहे परीक्षा #CityStates #Rajasthan #Udaipur #Re-neetExamBeginsInUdaipur #8 #री-neetपरीक्षा #Re-neetExam #UdaipurNews #उदयपुरसमाचार #NtaExam #NeetReExam #8738Candidates #738CandidatesAreTakingTheTestAcross29Centres. #VaranasiLiveNews