White Vulture: जंगल सिकुड़ा तो अलीगढ़ में घुसा दुर्लभ सफेद गिद्ध, देख वन्यजीव विशेषज्ञ भी रह गए हैरान
पीला व नारंगी चेहरा और गर्दन के आसपास खड़े हुए लंबे पंख। तस्वीर में दिख रहा यह पक्षी सफेद गिद्ध है। पहली बार इसे अलीगढ़ के तालानगरी में देखा गया, जिसकी उम्र लगभग चार से आठ वर्ष के बीच हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार यह एक वयस्क गिद्ध है जो लगातार घटते वन क्षेत्र और बढ़ते शहरीकरण के चलते अलीगढ़ की आबादी तक आ पहुंचा। तस्वीर देखते ही अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. अफीफ उल्लाह ने तत्काल इसे पहचान लिया और बताया कि पहले पश्चिमी अफ़्रीका से लेकर उत्तर भारत, पाकिस्तान और नेपाल में काफी तादाद में पाया जाता था लेकिन अब इसकी आबादी में बहुत गिरावट आई है और इसे अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ ने संकटग्रस्त घोषित कर दिया है। उन्होंने यहां तक कहा कि जंगलों के सिकुड़ने और भोजन के प्राकृतिक स्रोत कम होने के कारण यह दुर्लभ गिद्ध अब आबादी वाले क्षेत्रों के आसपास भोजन तलाशने लगा है। जंगल कम होने से मृत पशुओं की उपलब्धता भी घट गई है जो गिद्धों का मुख्य भोजन होते हैं। इसी वजह से ये पक्षी अब कूड़े के ढेर और डंपिंग ग्राउंड जैसे स्थानों के आसपास देखे जाने लगे हैं।
#CityStates #Hathras #UttarPradesh #WhiteVulture #Rare #AligarhNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 14, 2026, 14:25 IST
White Vulture: जंगल सिकुड़ा तो अलीगढ़ में घुसा दुर्लभ सफेद गिद्ध, देख वन्यजीव विशेषज्ञ भी रह गए हैरान #CityStates #Hathras #UttarPradesh #WhiteVulture #Rare #AligarhNews #VaranasiLiveNews
