Ramdan 2026: दस साल में 2 घंटे 11 मिनट छोटा हो गया सबसे लंबा रोजा, इस बार इतने घंटे की रहेगी अवधि
सर्दियों की ओर बढ़ते माह-ए-रमजान के कदम से सबसे बड़ा रोजा सिकुड़कर छोटा होने लगा है। पिछले दस वर्षों में रमजान का सबसे लंबा रोजा दो घंटे 11 मिनट छोटा हो गया। वर्ष 2016 में सबसे लंबे रोजे की अवधि 15 घंटे 45 मिनट थी। इस बार सबसे लंबे रोजे की अवधि घटकर 13 घंटे 34 मिनट की हो गई है। आने वाले वर्षों इस अवधि में और कमी आएगी। बरसात और गर्मी से खिसक कर मुकद्दस रमजान सर्दियों में पहुंच गया है। इस पाक महीने की शुरुआत 18 या 19 फरवरी से होने की उम्मीद है। इस पाक महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग तीस दिन रोजा रखते हैं। खुदा की इबादत करते हैं। हर रोजे की अवधि तय होती है। इस दौरान रोजेदार भूखे प्यासे रहकर खुदा की इबादत करते हैं। अवधि के हिसाब से हर रमजान का एक रोजा सबसे लंबा होता है।
#CityStates #Moradabad #Ramadan2026 #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 15, 2026, 11:00 IST
Ramdan 2026: दस साल में 2 घंटे 11 मिनट छोटा हो गया सबसे लंबा रोजा, इस बार इतने घंटे की रहेगी अवधि #CityStates #Moradabad #Ramadan2026 #VaranasiLiveNews
