राजस्थान: जोधपुर में कार और टेंपो की भीषण टक्कर, तीन की मौत; 15 से ज्यादा घायल, गुजरात लौट रहा था परिवार

राजस्थान के जोधपुर में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार और टेंपो की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को चार एंबुलेंस की मदद से मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए लोग गुजरात के एक ही परिवार के सदस्य थे। वे रामदेवरा में दर्शन करने के बाद वापस गुजरात लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चार एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाए गए घायल मथुरादास माथुर अस्पताल के अधीक्षक विकास राजपुरोहित ने बताया कि अस्पताल को शाम करीब सात बजे दुर्घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद घायलों के इलाज के लिए जरूरी इंतजाम किए गए। #WATCH | Rajasthan | Three dead and around 15 others injured after a car collided with a travel tempo in Jodhpur. The injured were rushed to Mathuradas Mathur Hospital and are undergoing treatment. Mathuradas Mathur Hospital Superintendent, Vikas Rajpurohit says, quot;This is a family from Gujarat—members of the same family—who were likely traveling from Gujarat toward Ramdevra when their vehicle met with an accident. We received information about the incident around 7.00 PM and made all the necessary arrangements. So far, about 14-15 people have arrived here via four ambulances; this group includes three women and four childrenquot;mdash; ANI (@ANI) November 22, 2026 उन्होंने बताया कि अब तक करीब 14 से 15 लोगों को चार एंबुलेंस के जरिए अस्पताल लाया गया है। घायलों में तीन महिलाएं और चार बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में कई लोगों को फ्रैक्चर और रीढ़ की हड्डी में चोटें आई हैं। एक व्यक्ति को अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत घोषित कर दिया गया था। सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। रामदेवरा दर्शन कर गुजरात लौट रहा था परिवार हादसे में घायल यात्रियों में शामिल अनिल ने बताया कि वे गुजरात के बनासकांठा के रहने वाले हैं। परिवार के करीब 15 से 20 लोग रामदेवरा दर्शन के लिए गए थे। शनिवार को घर से रवाना होने के बाद उन्होंने रविवार सुबह मंदिर में दर्शन किए और फिर गुजरात लौटने के लिए निकल पड़े। अनिल के मुताबिक, वापसी का सफर शुरू करने के कुछ ही देर बाद उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। उन्होंने बताया कि वे गुजरात के दांतीवाड़ा बीएसएफ कॉलोनी में रहते हैं। अस्पताल में घायलों का इलाज जारी हादसे में घायल लोगों को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की मेडिकल टीमें उनका उपचार कर रही हैं। कई घायलों को गंभीर चोटें आने की जानकारी दी गई है।

#CityStates #Rajasthan #Jodhpur #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 22, 2026, 06:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




राजस्थान: जोधपुर में कार और टेंपो की भीषण टक्कर, तीन की मौत; 15 से ज्यादा घायल, गुजरात लौट रहा था परिवार #CityStates #Rajasthan #Jodhpur #VaranasiLiveNews