दिल्ली में प्रदूषण: कुछ दिन 'खराब' रहेगी दिल्ली की हवा, आज सुबह 252 दर्ज किया गया आनंद विहार का एक्यूआई

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा आज सवेरे जारी आंकड़ों के अनुसार पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार का एक्यूआई 252 दर्ज किया गया है जिसे हवा की खराब श्रेणी में रखा गया है। मौसम विभाग के वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान के अनुसार, 24 नवंबर तक दिल्ली का एक्यूआई खराब श्रेणी में बना रह सकता है। अगले छह दिनों में हवा की गुणवत्ता खराब से बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका है। #WATCH | Delhi: Air Quality Index (AQI) around Anand Vihar is 252, categorised as 'Poor', as per the CPCB (Central Pollution Control Board). (Visuals shot at 05:30 am) https://t.co/LtjLZunwKF — ANI (@ANI) November 22, 2026 24 नवंबर को घटने की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिनों में हवा की रफ्तार और प्रदूषकों के फैलाव की स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। 22 नवंबर को वेंटिलेशन इंडेक्स 5200 और 23 नवंबर को 6000 वर्ग मीटर प्रति सेकंड रहने का अनुमान है। 24 नवंबर को इसके घटकर 3000 पर आने की संभावना है। इस दिन प्रदूषकों का फैलाव सबसे कमजोर रह सकता है। वहीं, मिक्सिंग डेप्थ 22 नवंबर को 1400 मीटर, 23 नवंबर को 1150 मीटर और 24 नवंबर को घटकर 1000 मीटर रहने का अनुमान है। इससे प्रदूषण बढ़ने की आशंका है। दो दिन कोहरे का अनुमान मौसम विभाग ने 22 और 23 नवंबर की सुबह हल्के से मध्यम कोहरे का अनुमान जताया है। दोपहर में उत्तर-पश्चिम दिशा से 20-22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इससे पहले शनिवार को सफदरजंग हवाई अड्डे पर सुबह दृश्यता घटकर 500 मीटर रह गई थी, जो सुबह 8:30 बजे बढ़कर 1000 मीटर हो गई।

#CityStates #DelhiNcr #Delhi #PollutionInDelhi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 22, 2026, 06:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दिल्ली में प्रदूषण: कुछ दिन 'खराब' रहेगी दिल्ली की हवा, आज सुबह 252 दर्ज किया गया आनंद विहार का एक्यूआई #CityStates #DelhiNcr #Delhi #PollutionInDelhi #VaranasiLiveNews