Bareilly News: सहरसा-आनंद विहार के बीच रेलवे चलाएगा त्योहार विशेष ट्रेन
बरेली। छठ महापर्व के बाद ट्रेनों में बढ़ी यात्रियों की संख्या के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे ने एक और त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय किया है। सहरसा से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली 05519 त्योहार विशेष ट्रेन 27 नवंबर को एकल यात्रा के लिए संचालित होगी। जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के मुताबिक, ट्रेन 27 नवंबर को रात 10 बजे सहरसा से रवाना होगी। अगले दिन सुबह 7:52 बजे देवरिया सदर और 9:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से दोपहर 12:15 बजे गोंडा, 2:18 बजे सीतापुर और 3:25 बजे लखनऊपहुंचेगी। इसके बाद रात 8:30 बजे बरेली और 10:10 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। तीसरे दिन रात 1:32 बजे गाजियाबाद से रवाना होकर सुबह 2:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। इनमें शयनयान श्रेणी के आठ, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11 और एलएसएलआरडी के दो कोच शामिल हैं। ट्रेन का संचालन केवल एकल यात्रा के लिए किया जाएगा। ---सहरसा-अमृतसर के लिए भी त्योहार स्पेशल ट्रेन बरेली। रेलवे सहरसा से अमृतसर के बीच भी एक फेरे के लिए त्योहार विशेष ट्रेन चलाएगा। 05595 सहरसा-अमृतसर त्योहार स्पेशल ट्रेन 30 नवंबर को सहरसा से रवाना होगी। इससे पंजाब और दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के मुताबिक, ट्रेन सहरसा से दोपहर 1:35 बजे चलकर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए रात 12:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से रवाना होकर सुबह 6:05 बजे लखनऊ और 7:35 बजे हरदोई पहुंचेगी। सुबह 9:31 बजे बरेली, 11:10 बजे मुरादाबाद और दोपहर 2:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन अंबाला कैंट, लुधियाना, फगवाड़ा और जालंधर सिटी होते हुए रात 10:15 बजे अमृतसर पहुंचेगी।---जयनगर-अमृतसर के लिए भी स्पेशल ट्रेन, 27 नवंबर को पहुंचेगी बरेलीबरेली। पूर्वोत्तर रेलवे ने जयनगर से अमृतसर के बीच भी एक फेरे के लिए त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय किया है। जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के मुताबिक, 05515 जयनगर-अमृतसर त्योहार विशेष ट्रेन 26 नवंबर को रात 9:30 बजे जयनगर से रवाना होगी। मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा और सीवान होते हुए, अगले दिन सुबह 8:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से बस्ती के लिए 9:28 बजे और गोंडा के लिए 11:10 बजे प्रस्थान करेगी। दोपहर 1:40 बजे लखनऊ पहुंचने के बाद शाम 5:35 बजे बरेली आएगी। इसके बाद रात 7:30 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। जयनगर से अमृतसर के बीच चलने वाली इस ट्रेन से बिहार से बरेली और पंजाब की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सफर सुविधा मिलेगी।
#RailwaysToRunAFestivalSpecialTrainBetweenSaharsaAndAnandVihar #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 26, 2026, 02:07 IST
Bareilly News: सहरसा-आनंद विहार के बीच रेलवे चलाएगा त्योहार विशेष ट्रेन #RailwaysToRunAFestivalSpecialTrainBetweenSaharsaAndAnandVihar #VaranasiLiveNews
