महाराणा प्रताप भवन पर स्थापित की जाएगी राधा-कृष्ण की मूर्ति : मिलाप

पालमपुर (कांगड़ा)। राजपूत कल्याण सभा पालमपुर की बैठक प्रधान एडवोकेट मिलाप चंद राणा की अध्यक्षता में महाराणा प्रताप भवन में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि 26 मार्च को रामनवमी पर राजपूत परिवार मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पारिवारिक मूल्यों और एकता को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि रामनवमी पर महाराणा प्रताप भवन परिसर में भगवान राधा-कृष्ण की मूर्ति स्थापित की जाएगी। आयोजन के दौरान हवन, पूजा-पाठ और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसका समापन विशाल भंडारे से होगा। पूर्व कुलपति प्रो. अशोक सरयाल ने बताया कि इस समागम में 500 से अधिक परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य है। बैठक में सामाजिक एकजुटता पर बल दिया गया। साथ ही, सभा ने टांडा अस्पताल में उपचाराधीन ब्रेन हेमरेज पीड़ित स्थानीय निवासी को वित्तीय सहायता प्रदान करने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया।

#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 14, 2026, 20:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




महाराणा प्रताप भवन पर स्थापित की जाएगी राधा-कृष्ण की मूर्ति : मिलाप #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews