Chamba News: वाॅलीबाल में पुखरी, कियाणी और राजनगर ने जीते मुकाबले

चंबा। ऐतिहासिक मिंजर मेले के तहत आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में वीरवार को खेले गए मुकाबलों में पुखरी, कियाणी और राजनगर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। दिन का पहला मुकाबला पुखरी और शेरपुर की टीमों के बीच खेला गया। मैच की शुरुआत से ही पुखरी की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और शेरपुर पर दबाव बनाए रखा। पुखरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25-11 के अंतर से मुकाबला अपने नाम कर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरा मुकाबला कियाणी और लिगल लाइट की टीमों के बीच हुआ। इस मैच में कियाणी की टीम पूरी तरह हावी रही। खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल और दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लिगल लाइट को 25-12 के एक तरफा अंतर से हराकर प्रतियोगिता के अगले चरण में जगह बना ली। दिन का तीसरा मुकाबला राजनगर और यूथ क्लब चंबा के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में राजनगर की टीम ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और यूथ क्लब चंबा को 25-16 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के सचिव रविंद्र चौणा ने बताया कि आगामी दौर के मुकाबले भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न टीमें खिताब के लिए अपना दमखम दिखाएंगी।

#Pukhari #Kiyani #AndRajnagarWonVolleyballMatches. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 30, 2026, 17:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: वाॅलीबाल में पुखरी, कियाणी और राजनगर ने जीते मुकाबले #Pukhari #Kiyani #AndRajnagarWonVolleyballMatches. #VaranasiLiveNews