बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता : चंद्र कुमार
तृप्ता पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह में कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने की शिरकतसंवाद न्यूज एजेंसी रैहन (वि)। कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और सरकारी शिक्षण संस्थानों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने पर विशेष बल दे रही है।कृषि मंत्री शनिवार को विधानसभा क्षेत्र जवाली के चलवाड़ा गांव में स्थित तृप्ता पब्लिक स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। सरकारी और निजी शिक्षण संस्थान शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके उपरांत उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इससे पहले विद्यालय के अध्यक्ष वरिंद्र नरयाल और प्रधानाचार्य राकेश राणा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक उपलब्धियों और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।इस दौरान एसडीएम नरेंद्र जरियाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चैन सिंह गुलेरिया, कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी, स्थानीय पंचायत प्रधान सुलक्षणा देवी, मदन सैनोरिया सहित विद्यालय के अध्यापक, विद्यार्थियों के अभिभावक व विद्यार्थी उपस्थित रहे। कृषि मंत्री चंद्र कुमार
#ProvidingQualityEducationToChildrenIsTheGovernment'sPriority:ChandraKumar #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 31, 2026, 18:50 IST
बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता : चंद्र कुमार #ProvidingQualityEducationToChildrenIsTheGovernment'sPriority:ChandraKumar #VaranasiLiveNews
