Chamoli News: ईद पर हिंदुस्तान की तरक्की की मांगी दुआ

फोटोगोपेश्वर/नंदानगर/ज्योतिर्मठ। बकरीद पर बृहस्पतिवार को विभिन्न जगहों पर नमाज पढ़ी गई। गोपेश्वर के पोस्टऑफिस और पुलिस लाइन क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। पुलिस लाइन स्थित ईबारतगाह में काजी मजाहिर साहब ने नमाज अदा करवाई और हिंदुस्तान की तरक्की व अमन-चैन की दुआ मांगी। उन्होंने नमाज के दौरान समुदाय के सभी लोगों को देश के उत्थान के लिए सामूहिक भागीदारी का आह्वान किया। इस मौके पर शहबाज अहमद, नसीर अहमद, मुस्ताक अहमद, शकील, हुमाम, तनवीर आदि मौजूद रहे। इधर ज्योतिर्मठ और नंदानगर में भी नमाज पढ़ी गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं दीं। संवाद

#PrayersForIndia'sProgressOnEid #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 16:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamoli News: ईद पर हिंदुस्तान की तरक्की की मांगी दुआ #PrayersForIndia'sProgressOnEid #VaranasiLiveNews