प्रयागराज : धूमनगंज में पुलिस कमिश्नर की तड़के छापेमारी, स्मैक बेचने के आरोप में कई लोग पकड़े गए

शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने बड़ी कार्रवाई की है। धूमनगंज थाना क्षेत्र के ताड़बाग इलाके में गोपनीय जांच के बाद पुलिस कमिश्नर ने शुक्रवार सुबह खुद छापेमारी की। इस दौरान स्मैक बेचने के आरोप में कई महिला और पुरुषों को पकड़ा गया है। कार्रवाई के दौरान मौके से भारी मात्रा में स्मैक बरामद होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर नशे के कारोबार से जुड़े माफिया और उनके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

#Crime #Prayagraj #PrayagrajNews #PrayagrajPolice #SmackSeizure #DrugMafia #Dhoomanganj #PiyushMordia #PoliceCommissioner #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 13, 2026, 13:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




प्रयागराज : धूमनगंज में पुलिस कमिश्नर की तड़के छापेमारी, स्मैक बेचने के आरोप में कई लोग पकड़े गए #Crime #Prayagraj #PrayagrajNews #PrayagrajPolice #SmackSeizure #DrugMafia #Dhoomanganj #PiyushMordia #PoliceCommissioner #VaranasiLiveNews