हरदोई: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, घर के आंगन में खून से लथपथ मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
हरदोई जिले में संडीला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बरौनी में शुक्रवार सुबह घर के आंगन में एक युवक का शव खून से लथपथ मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के समय युवक की पत्नी और बच्चे भाई दूज के त्योहार पर मायके गए हुए थे। घर पर मौजूद युवक के भाई ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कस्बे के मोहल्ला बरौनी निवासी राधेश्याम (40) प्लंबरिंग का काम करते थे। गुरुवार रात वह घर पर अपने भाई घनश्याम के साथ थे। शुक्रवार सुबह घनश्याम ने राधेश्याम का शव आंगन में खून से लथपथ पड़ा देखा। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य और नमूने एकत्र किए हैं।
#CityStates #Crime #Kanpur #Hardoi #HardoiNews #HardoiCrimeNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 13, 2026, 10:43 IST
हरदोई: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, घर के आंगन में खून से लथपथ मिला शव, जांच में जुटी पुलिस #CityStates #Crime #Kanpur #Hardoi #HardoiNews #HardoiCrimeNews #VaranasiLiveNews
